Breaking News : लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा ने बदले चार जिलाध्यक्ष, महेश वर्मा को मिली भिलाई की कमान


भिलाई। लोकसभा चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने चार जिलों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई सहित बालोद, धमतरी व रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष बदल दिए हैं। भिलाई जिले की कमान वार्ड 11 फरीद नगर के पार्षद महेश वर्मा को दी गई है। इन्हें बृजेश बिचपुरिया की जगह अध्यक्ष बनाया है। इसी प्रकार बालोद जिला अध्यक्ष पवन साहू, धमतरी जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस तथा श्याम नारंग को रायपुर ग्रामीण का अध्यक्ष बनाया गया है।

बता दें इस वर्ष देश में आम चुनाव होने है। आम चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर सरकार बनाई है। लोकसभा चुनाव के पहले जातीय समीकरण बनाने के लिए लिहाज से प्रदेश भर परिवर्तन का दौर जारी है। छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष बदला गया। इसके बाद जिलाध्यक्षों की बारी है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह परिवर्तन अहम माना जा रहा है।