Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

महासमुंद। छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस ने नकली नोट के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बडे पैमाने में नकली नोट राजधनी रायपुर में खपाने की तैयारी थी। महासमुंद जिले की सरायपाली पुलिस ने जांच के दौरान एक पिकअप वाहन से तीन करोड़ 80 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किया है।
दरअसल सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में नकली नोट रायपुर ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने नाके पर जांच शुरू की। इस दौरान पिकअप वाहन क्रमांक CG 13 AU4670 को रोका गया। पिकअप में साड़ियां लोड थी। पुलिस ने साड़ियों को हटाया तो देखकर हैरान रह गए। पिकअप में 500-500 रुपए के नोटों के बंडल रखे थे। जांच में पता चला कि सभी नकली नोट हैं।
पुलिस ने पिकअप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया जिसने अपना नाम अरुण सिदार (18) बताया है। जब पुलिस ने इन नोटों की गिनती की तो यह पूरे 3 करोड़ 80 लाख रुपए के नोट निकले। युवक ने बताया कि वह इन नकली नोटों को सारंगढ़ से लेकर रायपुर जा रहा था। पुलिस फिलहाल युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है नकली नोटों के पीछे पूरा गैंग है और उन तक पहुंचने क प्रयास है। जल्द ही इस मामले में और आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।