Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

कवर्धा। कबीरधाम जिले के कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां के ग्राम नेवारी के पास शनिवार शाम करीब सात बजे सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। तीनों एक ही परिवार के है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
सिटी कोतवाली कवर्धा से मिली जानकारी अनुसार मृतक का नाम नारायण यादव उम्र 28, मनहरण यादव उम्र 35 व घायल का नाम सुखनंदन यादव उम्र 18 है। ये तीनों शुक्रवार शाम के समय कवर्धा से ग्राम नेवारी होते हुए अपने बाइक से घर ग्राम दुल्लापुर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर जा रही गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराए। इस हादसे में मौके पर ही नारायण यादव व मनहरण यादव की मौत हो गई। वहीं घायल सुखनंदन यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।