Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

कांकेर। कांकेर के परतापुर इलाके के वट्टेकाल क्षेत्र में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। ब्लास्ट के बाद सभी जवान सुरक्षित हैं। नक्सली पहाड़ी जंगलों की आड़ लेकर भाग गए। मौके से कुकर बम व अन्य नक्सल सामग्री जवानों ने बरामद की है। वहीं, छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के जंगलो में नक्सलियों के द्वारा जवानों को स्पाइक होल में फंसाने की साजिश रची गई थी। नक्सल सर्चिग के दौरान जवानों को पत्तों से ढके 20 गड्ढे मिले हैं। सभी गड्ढे नक्सली स्पाइक होल बनाने के लिए खोदे थे।
नक्सली जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगलो में गड्ढे खोदकर स्पाइक होल बनाते हैं। स्पाइक होल में नक्सली लोहे के पुराने छड़, रॉड और बांस को छीलकर रखते हैं। ऊपर से इसे झाड़, पत्तों से या फिर छोटे-छोटे पेड़ के डंगालों से या बांस की बनी चटाई से ढंक देते हैं। सर्चिंग के दौरान इस गड्ढे में जवानों के पैर पड़ते ही जवान वहां गिर जाते हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में दंतेवाड़ा पुलिस को सर्चिंग के दौरान दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर एक सुरंग का पता लगा था। जानकारी के अनुसार, इस सुरंग में करीब 100 नक्सलियों के छुपने की जगह है। यह 10 फीट गहरी, तीन फीट चौड़ी और 80 मीटर लंबी थी। जवानों को इस जगह कई स्पाइक होल भी मिले थे।