Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
सुकमा। नक्सलियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। DRG, CRPF और बस्तर फाइटर की संयुक्त टुकड़ी ने हार्डकोर नक्सली को ढेर कर दिया है। पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ सुकमा व दंतेवाड़ा सीमा पर बुधवार शाम को हुई। मारे गए हार्डकोर नक्सली का नाम चन्द्रन्ना उर्फ सत्यम है। चंद्रन्ना जगरगुंडा एरिया कमेटी में सक्रिय था। इस पर 8 लाख रुपए का इनाम था। पुलिस ने मौके से शव, हथियार समेत अन्य सामान बरामद किया है।
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि गोंदपल्ली, परलागट्टा और बड़ेपल्ली गांव के जंगल में बड़ी संख्या में हथियारबंद नक्सली मौजूद हैं। सूचना के आधार पर दंतेवाड़ा से DRG, CRPF और बस्तर फाइटर की संयुक्त टुकड़ी को बुधवार की सुबह रवाना किया गया। नक्सलियों को घेरने से पहले की फायरिंग शुरू हो गई। शाम 4:30 बजे से लगभग 35 मिनट तक फायरिंग चली। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग गए। मुठभेड़ रुकने के बाद सुरक्षाबलों ने सर्चिंग शुरू की। सर्चिंग के दौरान चन्द्रन्ना उर्फ सत्यम का शव बरामद किया गया। कई वारदातों में शामिल चंद्रन्ना पर 8 लाख रुपए का इनाम था।