Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Sports desk. इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की मौजूदा सीरीज के बाकी बचे तीन मुकाबलों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पूरी सीरीज के लिए वाहर हो गए हैं। वहीं श्रेयस अय्यर भी चोट के कारण बाकी मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। चयन समिति ने शेष तीन मैचों के लिए तेज गेंदबाज आकाशदीप को मौका दिया है। वहीं आवेश खान को बाहर कर दिया गया है।
बता दें इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेसट सीरीज में अब तक दो मैच हो गए हैं। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। विराट कोहली पहले दो टेस्ट पारिवारिक कारणों से नहीं खेल पाए थे। वहीं उन्होंने शेष तीन मैचों में खेलने में असमर्थता जताई है। शेष तीन मैचों के लिए टीम में रवींद्र जडेजा और केएल राहुल को चुना गया है। तीसरा टेस्ट 15 फरवरी को राजकोट में शुरू होगा। जबकि चौथा टेस्ट 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा। सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट सात मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा।
सीरीज के बाकी बचे तीन मुकाबलों के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।