Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
भिलाई। दुर्ग जिले के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक महिला को परिजनों से मिलाने के बहाने अपने घर ले गया और चाय में नशीली गाली मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसका वीडियो बनाकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा। महिला की शिकायत पर 3 जनवरी को इस मामले में स्मृति नगर चौकी पुलिस ने अपराध दर्ज किया। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी युवक की लगातार तलाश की जा रही थी। इस बीच 12 फरवरी को युवक खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ब्यूटी पार्लर संचालिका है। उसके यहां काम करने वाली एक युवती ने केलाबाड़ी निवासी मोहम्मद आरिफ रजा से उसकी साल 2020 में मुलाकात कराई। इसके बाद एक दिन आरिफ ने उसे इंस्टाग्राम पर फॉलो किया और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों मिलने लगे। इस बीच 12 नवंबर 2023 को आरिफ उसे अपने परिजनों से मिलाने की बात कहकर दीनदयाल कॉलोनी खम्हरिया ले गया।
घर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। आरिफ ने कहा कि अभी 10-15 मिनट में उसके परिजन आ जाएंगे। युवती बैठी तो आरिफ ने उसे चाय में नशे की गोलियां मिलाकर पिला दी। गोलियां खाने के बाद युवती बेहोश होने लगी तो आरिफ ने उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने युवती का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। होश में आने के बाद युवती ने आरिफ से विवाद किया तो उसने धमकी दी कि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर दूंगा। वीडियो के दम पर आरिफ ने कई दफे युवती से रेप किया। तंग आकर युवती ने चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस लगातार उसकी तलाश में घूम रही थी इस बीच सोमवार को उसने खुद सरेंडर कर दिया।