Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

बालोद। जिले के अरजुंदा थाना क्षेत्र के कुर्दी गांव में ट्रेक्टर का डिस्क बदलते समय हुए ब्लास्ट से युवक की मौत हो गई। मृतक युवक का नाम तुलेश मानिकपुरी (25) पुत्र गयादास मानिकपुरी निवासी कोंगनी बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। जिस ट्रैक्टर का टायर फटा उसके मालिक का नाम देरहु राम बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर के टायर जिसमें लगे होते हैं वह डिस्क बंद हो चुका था, जिसे बदलने के लिए तुलेश मानिकपुरी उसे खोल रहा था। खोलते समय टायर में अचानक ब्लास्ट हो गया और वह लगभग 25 फीट दूर जा गिरा। इसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इससे उनकी मौत हो गई। गांव के सरपंच ने घटना की जानकारी लगते ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि हादसा भयानक था। देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए और इसकी आवाज दूर तक गूंजी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि टायर के ब्लास्ट होने के कारण उसके सीने में भी जोर का दबाव पड़ा, जिसके कारण मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया।