Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रिसाली। रिसाली निगम ने ऐसे 8 लोगों को अंतिम नोटिस जारी किया है, जो टैक्स जमा करने रुचि ही नहीं दिखा रहे है। बकायादारों से 41 लाख 88 हजार, 122 रु. वसूली करना है। तीन दिन के भीतर राशि जमा नही करने पर कुर्की आदेश जारी किया जाएगा।
रिसाली निगम आयुक्त आशीष देवांगन टैक्स वसूली को लेकर गंभीर है। राजस्व विभाग को निर्देश दिया है कि टैक्स जमा में लापरवाही करने वालों से सख्ती से पेस आए। इसी आदेश के बाद निगम के अधिकारी शुक्रवार को पाश कालोनी में रहने वाले 8 लोगों को नोटिस जारी कर राशि जमा करने अंतिम मोहलत दी है। राजस्व विभाग प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि बकाया दार पिछले कई साल से टैक्स जमा नहीं कर रहे है।
इन लोगों को जारी किया गया नोटिस
नवीन कुमार मैत्री नगर राशि 694021 रुपए, ढालू राम यादव आजाद मार्केट राशि 387996 रुपए, जगनाथ यादव पटरीपार रिसाली राशि 448968 रुपए, प्रवीण सिंह मैत्री नगर राशि 694021 रुपए, प्रवीण सिंह मैत्री नगर राशि 1654752 रुपए, बाल कृष्ण आशीष नगर राशि 239644 रुपए, नंदनी देवांगन शक्ति विहार राशि 139031 रुपए तथा कामेश्वर सिंह शक्ति विहार राशि 199725 रुपए बकाया है। राजस्व विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बकायदारो की सूची लंबी है। सभी को नोटिस जारी कर राशि जमा करने कहा गया है। राशि जमा नही करने पर धारा 175 का नोटिस जारी कर नाम सार्वजनिक कर कुर्की कार्यवाही की जाएगी।