Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। केन्द्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पावर हाउस रेलवे स्टेशन का सौदर्यीकरण व विस्तारीकरण प्रस्तावित है। पावर हाउस रेलवे स्टेशन में विस्तारीकरण व कार्य शुरू कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तरह सुविधाओं से लैस करने की योजना है। इसके लिए भिलाई निगम द्वारा रेलवे स्टेशन के सामने बेजा कब्जों को हटाया जा रहा है। शुक्रवार को भिलई निगम ने अनियमित रूप से लगाए गए 14 ठेला, गुमटी पुलिस व रेलवे अधिकारियों की उपस्थिति में हटाया।
पावर हाउस रेल्वे स्टेशन में जीई रोड की ओर स्टेशन पहुंच के रास्ते में अनियमित लगाये गये ठेले, गुमटी, टीन टप्पर से निर्मित 14 दुकानों को बेदखल किया गया है। जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा ने बताया कि रेल्वे स्टेशन पावर हाउस के सौंदर्यीकरण एवं विस्तारीकरण के लिए रेल्वे प्रशासन ने निगम को उक्त स्थल को रिक्त करवाकर सौंपने पत्र दिया था, जिस पर निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने कार्रवाई कर बेदखली किये जाने आदेश दिए।

जोन-3 कार्यालय द्वारा स्टेशन गेट पर लगे दुकानदारो को नोटिस देकर स्वयं से अपने कब्जे को हटाने कहा था। नोटिस की समय सीमा समाप्त होते ही जोन-3 का राजस्व अमला शुक्रवार को पुलिस व रेल्वे के अधिकारियो के साथ दो जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। निगम प्रशासन ने सबसे पहले अवैध रूप से चल रहे सायकल स्टेण्ड के घेरा तथा कमरे को ध्वस्त किया। भिलाई निगम की कार्रवाई को देख अन्य ठेला, गुमटी संचालकों ने अपनी दुकानों से सामान हटाना शुरू कर दिया। दुकान खाली होते ही सभी ठेला, गुमटी को चैन से बांध कर जेसीबी द्वारा स्थल से बेदखल किया गया।
कार्रवाई के दौरान व्यापारियों व आम लोगों ने सहयोग दिया। इस मौके पर तहसीलदार गुरूदत्त पंचभाई, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, छावनी सीएसपी आशीष बंछोर, सहायक राजस्व अधिकारी बाल कृष्ण नायडू, छावनी थाना प्रभारी सोनम ग्वाला, कुम्हारी टीआई संजय मिश्रा, जामुल टीआई कोसले, गति शक्ति योजना से जुड़े रेलवे के कार्यपालन अभियंता सुनील कुमार, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता अरूण चौधरी, रेलवे पुलिस फोर्स के इंसपेक्टर पूर्णिमा राय बंजारे, सब इंसपेक्टर आरके राठौर सहित निगम के तोड़फोड़ विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।