Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मां पिस्ता देवी अग्रवाल का निधन हो गया है। उन्होंने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं और डॉक्टर्स की निगरानी में थीं। उन्हें रायपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उन्हें बाद में घर ला दिया गया जहां उनका निधन हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माताजी पिस्ता देवी अग्रवाल 28 फरवरी को सुबह 10 बजे मौलश्री विहार अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान में संपन्न होगा।पिस्ता देवी अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक और समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी थीं। समाजसेवी गोपालकृष्ण अग्रवाल और शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल और यशवंत अग्रवाल की माता जी थीं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता जी श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।