Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर। राजधानी रायपुर में पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र के सोनडोंगरी का है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और इसे लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। फिलहाल मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सोन डोंगरी निवासी भरत लाल साहू फल बेचने का काम करता था। शनिवार रात को वह शराब के नशे में घर पहुंचा। घर पर बेटा बहू के साथ उनकी एक बेटी है जो मानिसक रूप से विक्षिप्त है। बताया जा रहा है घटना के समय उसका बेटा व बहू दूसरे कमरे में थे। सुबह जब उसका बेटा उठा तो अपनी मां का खून से लथपथ शव देखा और पिता को फंदे पर लटकते पाया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चरित्र पर संदेह बना हत्या की वजह
शुरुआती जांच व परिवार के लोगों से पूछताछ में पता चला कि भरत लाल व उसकी पत्नी का अक्सर विवाद होता था। भरत लाल अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और आरोप लगाता था। शनिवार को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद बड़ा तो उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फांसी का फंदा बनाया और लटक गया। सुबह घर वालों को इसकी जानकारी हुई। कबीर नगर पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है।