Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

जगदलपुर। लोकसभा चुनाव से पहले बस्तर में कांग्रेस की बड़ी नेत्री ने भाजपा प्रवेश कर लिया है। यहां जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस की अध्यक्ष व महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सरला तिवारी ने कांग्रेस से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हो गईं। रविवार दोपहर को भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय विधायक किरण सिंह देव के समक्ष उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाजपा का गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया।
बता दें सरला तिवारी बस्तर में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं। पिछले 30 वर्षों से वे संगठन में लगातार काम कर रही हैं। भाजपा में प्रवेश से पहले उन्होंने अपना इस्तीफा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम को भेज दी। वहीं उन्होंने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य को भी इसकी सूचना दे दी है।