Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। भाजपा के भिलाई जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से घोषित नई कार्यकारिणी में 7 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 7 मंत्री और एक-एक कोषाध्यक्ष व सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।
जिला भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा की घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद में योगेन्द्र सिंह, श्रीमती मिथिला खिचरिया, जामुल नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रेखराम बंछोर, मनीष अग्रवाल, सुनील साहू, राम उपकार तिवारी व पुरुषोत्तम देवांगन को स्थान दिया गया है। महामंत्री पद का दायित्व प्रेमलाल साहू व बिजेन्द्र सिंह को मिला है। कोषाध्यक्ष विनोद सिंह और सह कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल सोनी को बनाया गया है। मंत्री के रूप में विजय जायसवाल, संतोष मौर्या, दिलीप पटेल, श्रीमती उपासना साहू, श्रीमती कीर्ति नायक, के गणपति और गुरजीत सिंह को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।