Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अहमदाबाद से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए रेलवे के विकास से संबंधित 85000 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में विभिन्न परियोजनाओं का वर्चुअली लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास बटन दबा कर किया। इस मौके पर रायपुर रेलवे स्टेशन में एक भव्य कार्यक्रम रखा गया जिसमें राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहे।
इस दौरान पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों पर 34 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (एक स्टेशन एक उत्पाद) स्टॉल लांच किए। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन परिसर में बने एक रेल कोच रेस्टोरेंट का भी शुभारंभ किया। इसके अलावा पीएम मोदी ने दुर्ग कोचिंग डिपो पीट लाइन के अपग्रेडेशन का लोकार्पण किया। इसी प्रकार जांजगीर, नैला व पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशनों में जन औषधि केंद्र का लोकार्पण किया। साथ ही बिलासपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस के मेंटेनेंस डिपो, भिलाई मेमू शेड का विस्तार तथा अंबिकापुर में पिट लाइन का शिलान्यास किया।
इस मौके पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रेलवे भारत की लाइफ लाइन है। रेल के विकास का सीधा प्रभाव देश के विकास और आर्थिक उन्नति पर पड़ता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे का उल्लेखनीय विकास और आधुनिकीकरण हो रहा है। अनेक रेल परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को उदारता पूर्वक काफी कुछ दिया है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में रेलवे से संबंधित 36 हजार 968 करोड रुपए की लागत की परियोजनाएं प्रगति पर हैं। वर्ष 2024=25 के बजट में छत्तीसगढ़ को 6896 करोड़ का आवंटन प्राप्त हुआ है, जो उल्लेखनीय है छत्तीसगढ़ के 32 स्टेशनों का विश्व स्तरीय स्टेशन के रूप में विकास हो रहा है।