Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। गौ हत्या के विरोध में और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने को लेकर ‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती ‘1008’ महाराज जी ने भिलाई से 10 मार्च को सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर 10 मिनट के लिए संकेत स्वरूप धरना दिया था। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल भी उपस्थित थे।
15 मार्च को निगम सभाकक्ष में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में बहुमत के आधार पर छावनी चौक का नामकरण गौ माता राष्ट्र माता चौक के नाम से पारित किया गया। इससे आमजनों में हर्ष का माहौल है। इसके लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेंद्र यादव ने महापौर और सभी पार्षदों का आभार व्यक्त किया। गौ माता राष्ट्र माता चौक के सौंदरीकरण करने की मांग चौक के नामकरण के पश्चात धर्मेंद्र यादव ने महापौर से मुलाकात कर गौ माता राष्ट्र माता चौक के सौंदर्य करण की मांग की।