Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। देश के प्रधानमंत्री की छवि ऐसी है कि हर कोई उनका मुरीद है। इन दिनों पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की शाख दक्षिण के राज्यों में भी मजबूत करने का अभियान शुरू किया है। पीएम मोदी के प्रयास को काफी फायदा भी मिल रहा है। इसका नतीजा है कि प्रधानमंत्री मोदी से प्रभावित होकर तमिलनाडू की महिला राजलक्ष्मी मंदा ने बुलेट नईदिल्ली तक बुलेट की यात्रा शुरू की है। 21000 किमी की यात्रा पर निकली राजलक्ष्मी मंगलवार 19 मार्च को भिलाई पहुंची। भिलाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और उनके साहस को नमन किया।
भाजपा जिला भिलाई के अध्यक्ष महेश वर्मा की उपस्तिथि एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में बुलेटरानी राजलक्ष्मी मंदा का अभिनंदन किया गया। राजलक्ष्मी का भिलाई भाजपा द्वारा जगह जगह अभिनंदन किया गया। इस दौरान नेहरूनगर चौक, अंबेडकर पावर हाउस चौक और सिरसा चौक में फूल माला एवं ढोल बाजे, फटाके के साथ भारत माता की जय के जयकारे के साथ स्वागत किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा कि वोट फॉर इंडिया, वोट फॉर मोदी के नारे को बुलंद करने वाली राजलक्ष्मी का साहस सराहनीय है। उनका सभी भाजपा कार्यकताओं की ओर से भिलाई की पवन धरा पर स्वागत करते है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि राष्ट्र एकता का संदेश और युवाओं को मत की ताकत का संदेश देने के उद्देश्य से निकली बुलेटरानी राजलक्ष्मी का अभिनंदन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा के प्रचार के लिए तमिलनाडु से दिल्ली की यात्रा बुलेट पर करना काफी साहस का काम है। युवा मोर्चा जिला भिलाई के द्वारा विभिन्न स्थलों में राष्ट्र की एकता के लिए समर्पित ऐसी साहसी महिला का भिलाई जिले के विभिन्न स्थलों पर स्वागत किया गया।
स्वागत के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, महामंत्री प्रेमलाल साहू, बिजेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विनोद सिंह, जिला मंत्री संतोष मौर्य, मीडिया प्रभारी रमेश दादर, सह प्रभारी रंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, रूपराम साहू, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, कंचन सिंह, जिला महामंत्री विशालदीप नायर, रितेश सिंह, प्रदेश सह प्रशिक्षण नितेश मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल परिहार, रोहन सिंह, विनोद गुप्ता, जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, हर्षल यादव, कोषाध्यक्ष मोहनीश काले, जिला सोशल मीडिया प्रमुख जयंत शर्मा, स्वाध्याय मंडल प्रमुख पी राज, सतीश दुबे, प्रशिक्षण प्रमुख हरिओम चौहान, निखील सोनी, मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, विनय सेन, मनीष पिपरोल, सीएच प्रशांत, डिकेश पटेल, महामंत्री आशु तिवारी, विनय मानिकपुरी, गोविंद पटेल, किशन साहू, सिद्धार्थ राजपूत, अभय चौबे, रॉकी, हिमालय, मृत्युंजय साहू, गौतम सोना, प्रदीप पांडेय, धर्मेंद्र पांडे सहित अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।