Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। यातायात विभाग द्वारा मंगलवार को मार्केट क्षेत्र में खड़े वाहनों पर कार्रवाई की गई। नो पर्किंग में खड़ी वाहनों को क्रेन से उठाकर यातायात कार्यालय लाया गया। वहीं चारपहिया वाहनो में लॉक लगाया गया। वाहन मालिक पर नो पर्किंग की धारा के तहत कार्यवाही करते हुऐ भविष्य के लिये समझाईश दी गई।
पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीष ठाकुर, संदानंद विध्यराज के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा मार्केट क्षेत्र एवं प्रमुख मार्गों पर नो पार्किंग में खड़ी वाहनों पर कार्रवाई की गई। मंगलवार को यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले के प्रमुख मार्केट क्षेत्र, इंदिरा मार्केट ,पावर हाउस ,आकाश गंगा एवं प्रमुख मार्ग नंदिनी रोड ,कैनाल रोड ,दुर्ग स्टेशन रोड साथ ही नेशनल हाईवे में खड़े भारी वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा, नो पार्किंग के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान दो पहिया वाहनों को क्रेन से यातायात कार्यालय लाया गया एवं चार पहिया वाहनों पर नो पार्किंग स्थल पर ही लॉक लगाया गया यह कार्यवाही भविष्य में आगे निरंतर जारी रहेगा।