Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पूल पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने वहां छापेमारी की। पुलिस को देख वहां भगदड़ मच गई। कुछ लोग मौका पाकर भाग निकले। हालांकि पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा है। पुलिस इस पूल पार्टी के आयोजनकर्ता के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
होली के दो दिन पहले और आचार संहिता लगने के बाद बिना अनुमति के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के एक निजी होटल के बाजू में करीब 50 से अधिक युवक-युवतियां पूल पार्टी कर रहे थे। पूल पार्टी की सूचना मिलने पर पुलिस ने रेड की कार्रवाई की। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची यहां भगदड़ मच गई। कई युवक युवतियां भाग निकले और कुछ पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार शनिवार की देर शाम छह बजे पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि होटल पेट्रीशियन व इलूम बार के बाजू में करीब 50 से अधिक युवक-युवतियां इकट्ठे होकर पूल पार्टी कर रहे हैं। जिसके बाद इस पर होटल में दबीश दी गई जिसे देखकर लोग भागने लगे। पूल पार्टी मे शामिल बहुत से युवक-युवतियां भाग निकले। इस दौरान तहसीलदार अतुल वैष्णव, सिरगिट्टी थाना प्रभारी भारती मरकाम सहित पुलिस टीम मौजूद थी। बहरहाल बिना अनुमति के कार्यक्रम पर पुलिस ने कार्रवाई की है।