Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

नईदिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपनी मैनिफेस्टो कमेटी का एलान कर दिया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को संयोजक और पीयूष गोयल को सह संयोजक बनाया गया है। भाजपा मैनिफेस्टो कमेटी में 27 दिग्गजों को शामिल किया गया है। यह समिति रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में यह समिति लोकसभा चुनाव के लिए अपने चुनावी वादों का खाका बुनेगी।
कमेटी में चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय, मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा व गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल कमेटी का हिस्सा हैं। कमेटी में अर्जुन मुंडा, किरेन रिजिजू, अश्विनी वैष्णव, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।
यह है पूरी सूची
