Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शानदार पुलिसिंग का नजारा देखने को मिला। दरअसल जिले के चौकी बचरापोड़ी क्षेत्र में तीन मासूम बच्चियां खेलते खेलते ऐसी लापता हो गई कि परिजनों खोजते-खोजते परेशान हो गए। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने भी देर नहीं की और बच्चों की खोजबीन में लग गए। पुलिस की मेहनत व आम नागरिकों की सतर्कता काम आई और 24 घंटे के भीतर बच्चों को सकुशल परिजनों को सौंप दिया। बच्चों को सही सलामत पाकर परिजनों के चेहरों पर मुस्कान आ गई।
मिली जानकारी के अनुसार 29 मार्च 2024 की दोपहर चौकी बचरापोड़ी क्षेत्र अंतर्गत दोपहर में तीन मासूम बालिकाएं स्वाती पिता संतलाल कुजूर, एनिमा पिता संतलाल कुजूर व अंजू पिता विजय एक्का ग्राम पंचायत सावला चीटकाहीपारा से खेलते हुए भटककर दूर निकल गई थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों द्वारा खोजबीन किया गया, किन्तु तीनों बालिकाओं का कही कोई पता नहीं चल रहा था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बचरापोड़ी द्वारा इसकी जानकारी से तत्काल एसपी कोरिया को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक कोरिया ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी बचरापोड़ी को आवश्यक निर्देश दिए एवं कोरिया पुलिस द्वारा तत्काल बच्चों की तलाश शुरू की गई। कोरिया पुलिस द्वारा गांव – गांव इसकी सूचना पुलिस पेट्रोलिंग के माध्यम से दिया गया। रात में ही बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी गई थी। तमाम कोशिशों के बाद दूसरे दिन 30 मार्च को सुबह 6 बजे घर से 7 किमी की दूरी पर बचरा गांव में महुआ बिनने गए लोगों ने तीनों बच्चियों को देखा।
लोगों ने इसकी इसकी जानकारी उन्होंने कोरिया पुलिस को दी एवं तीनो मासूम बालिकाओं को सकुशल उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया है। बालिकाओं को देखते ही उसके परिजनों के चेहरों में मुस्कान आ गई। बचरा गांव के ग्रामीणों एवं कोरिया पुलिस की सक्रियता ने एक बड़ी अनहोनी होने से रोक दिया है। कोरिया जिले के एसपी ने बताया कि बच्चों की बरामदगी के लिए सूचना देने वाले सजग जिम्मेदार नागरिकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया जाएगा।