Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर। कुम्हारी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को केडिया डिस्टलरी की बस खाई में गिरने से 12 कर्मचारियों की मौत हो गई और 15 कर्मचारी घायल हैं। कुम्हारी के खपरी क्षेत्र में मुरुम खदान के पास यह हादसा हुआ। हादसे के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के एम्स में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को घायलों से मिलने एम्स पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एम्स में घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। वहीं चिकित्सकों को घायल कर्मचारियों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।
बता दें कुम्हारी में केडिया डिस्टलरी की बस में कंपनी के 40 से ज्यादा कर्मचारी सवार थे। सभी रात को ड्यूटी पूरी कर वापस अपने घर कंपनी की बस में लौट रहे थे। इस बीच मुरुम खदान के पास बस अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 12 कर्मचारियों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। घायलों में 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का एम्स में इलाज चल रहा है। इधर घटना के बाद दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने हादसे की मेजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दिए हैं।
हादसे की जानकारी मिलते सीएम साय ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा था कि दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।