Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर। राजधानी रायपुर में बदमाश को गिरफ्तार करने पर ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने गिरफ्तारी का विरोध किया और आरोपी के जेल से छूट जाने के बाद पुलिस को देख लेने की धमकी भी दी। ग्रामीणों का हंगामा देख पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान घंटों ग्रामीणों का हंगामा चलता रहा।
दरअसल, मुजगहन क्षेत्र में जुआ-सट्टा और दारू बेचने की शिकायत पुलिस को मिली थी। शुक्रवार की रात मुजगहन पुलिस ने छापेमारी कर नई बस्ती धुसेरा रोड से टिकेश यादव, संजय उर्फ छोटू बंजारे, आसकरण सहित पांच लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने टिकेश यादव, संजय उर्फ छोटू बंजारे के पास से देशी शराब का 36 पव्वा जब्त किया। जैसे ही आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर आरोपियों के समर्थकों को हुई तो भारी संख्या में थाने का घेराव कर दिए। इस दौरान पुलिस ने आसकरण के खिलाफ कोई संलिप्तता नहीं होने पर उसे जाने दिया। बाकी चार आरोपियों की रिहाई को लेकर थाने का घेराव किये लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया।
बताया जा रहा है कि थाने पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ भी थाने में की और पुलिस को देख लेने की धमकी थी। गिरफ्तार चारों आरोपियों को रात में ही हंगमा बढ़ता देख मुजगहन पुलिस उन्हें गंज लेकर पहुंची थी। रात में ही थाने में बड़ी संख्या में बल तैनात किया गया था। रात मे ही सीएसपी टीआई सहित भारी संख्या में पुलिस थाने पहुंची थी। पुलिस ने कहा है कि रात में आसकरण को छुड़ाने थाने में हंगामा करने वालों के खिलाफ भी पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा होगी कड़ी कार्रवाई
इस पूरे मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि थाने में तोड़फोड़ नहीं की गई। पांच आरोपियों में एक के खिलाफ केस नहीं था। इसलिए जाने दिया गया। बाकी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी और सट्टा खिलाने वाले और अवैध रूप से शराब बेचने वालों को भी छोड़ा नहीं जाएगा।