Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में जीई रोड स्थित अशोका बिरयानी सेंटर में दो कर्मचारियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारी गटर की सफाई के लिए उतरे और जहरीली गैस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
तेलीबांधा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी के खम्हरिया का रहने वाला डेविड साहू (19) और जांजगीर-चांपा जिले के खूंटादहरा निवासी नीलकुमार पटेल (30) अशोका बिरयानी सेंटर में काम करते हैं। गुरुवार को दोनों गटर की सफाई के लिए उतरे थे। काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो होटल में काम करने वाले दूसरे कर्मचारी गटर के पास गए। आवाज लगाने पर पर कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद होटल कर्मियों ने डायल 112 को कॉल किया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों को बेहोशी की हालत में बाहर निकलवाया। इसके बाद तत्काल दोनों को तेलीबांधा के निजी अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि संभवत: गटर की सफाई के दौरान दोनों जहरीली गैस की चपेट में आ गए और इसके कारण उनकी मौत हो गई।