Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर ( न्यूज़)। पिछले दिनों हार्डकोर ईनामी समेत कुल 29 नक्सलियों का खात्मा करने वाले जवानों को 2 करोड़ की ईनामी राशि वितरित की जाएगी। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नक्सल विरोधी अभियान में शामिल पुलिस अफसरों व जवानों को उनकी भूमिका के अनुरूप ईनामी राशि का वितरण किया जाएगा। नक्सल वारदात कांकेर जिले के थाना छोटे बेटिया के कलपर क्षेत्र में 16 अप्रैल को हुई थी।
दावा किया जा रहा है कि यह देश की पहली ऐसी मुठभेड़ थी, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए। इससे पहले महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 26 नक्सलियों की मौत हुई थी। यह घटना महाराष्ट्र के पूर्वी जिले गढ़चिरौली में मुंबई से 900 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित है। इसी तरह ओडिशा के रामगढ़ में 2016 में हुई मुठभेड़ में 27 नक्सलियों को मार गिराया गया था। कांकेर जिले में 16 अप्रैल को हुई नक्सल मुठभेड़ में मारा गया शंकर राव भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी का डीवीसी सदस्य और उत्तर बस्तर डिवीजन मास प्रभारी था। उस पर 8 लाख रुपए का ईनाम था। उसके पास से एके 47 बंदूक बरामद की गई थी। इसी तरह पुलिस कार्रवाई में मारा गया रवि उर्फ बचून भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी के पीपीसीएम एसएमसी दस्ते का कमांडर था। वह ग्राम औकेमपाल थाना गंगालूर जिला बीजापुर में सक्रियय होकर वारदातों में शामिल था, उस पर 10 लाख रुपयों का ईनाम घोषित था।
सूत्रों के मुताबिक, इस मुठभेड़ में मारे गए कई नक्सली ऐसे हैं जिन पर पांच से आठ लाख रूपए तक का ईनाम था। इनमें पुरुषों के अलावा महिलाएं भी शामिल थी। एक महिला नक्सली रीता सलामे भी इनमें थी, जो नक्सलियों के लिए डॉक्टर का काम करती थी। उस पर पांच लाख रुपए का ईनाम था। उसके कब्जे से इसांस रायफल मिली थी। इसी तरह विनोद गावड़े पर पांच लाख रुपए का ईनाम था। उसके कब्जे से एसएलआर रायफल मिली है, जिसकी कीमत डेढ़ लाख रूपए आंकी गई है। सुखलाल उर्फ पद्दा भी पांच लाख का ईनामी था और उसके कब्जे से सिंगल शॉट बंदूक मिली जो 30 हजार रुपए की है। रमेश ओयाम आठ लाख रुपए का ईनामी, बदरु बाडसे 8 लाख का ईनामी था उसके कब्जे से 303 रायफल मिली जो 75 हजार रुपए की है। अनिता उसेंडी एक महिला नक्सली थी जो 8 लाख रूपए की ईनामी थी। रंजीता पांच लाख की ईनामी, गीता पांच लाख, सुरेखा, कविता, रोशन उर्फ कोसला कार्तिक उर्फ सोनू, शर्मिला पर एक-एक्क लाख का ईनाम था। गीता कर्मा, भुमे उर्फ सुनीता, लालू उर्फ अविनाश, बजनात पड़ा, जैनी उर्फ जेन्नी, जीनू उर्फ गुड्डू, सुनिला मडकाम, सीताल उर्फ सीताराम, राजू कुरसम, शीला उर्फ शीलो और देवाल पर 8-8 लाख का ईनाम था। पिंटू उर्फ पिंटो दो लाख का ईनामी था।