Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। शहर में 24 घंटे के भीतर दो युवकों की खुदकुशी का मामला सामने आया है। कुम्हारी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक युवक की लाश मिली। वहीं बुधवार की सुबह पावर हाउस भिलाई के रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश मिली। दोनों युवकों की ट्रेन से कटने से मौत हुई है। कुम्हारी रेलवे स्टेशन के मामले की जीआरपी चरोदा द्वारा जांच की जा रही है। वहीं पावर हाउस भिलाई के मामले में छावनी पुलिस जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह कुम्हारी रेलवे स्टेशन के दायरे में ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर चरोदा जीआरपी मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सुपेला शास्त्री अस्पताल भेजा। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक का नाम शंभू सोमनाथ पटेल (32) है। मृतक सोमनाथ छावनी राधा कृष्ण मंदिर वार्ड 40 में अपने चाचा के साथ रहता था। 15 साल से वह पेंटिंग का काम कर रहा था। एक दिन पहले घर से बिना बताए चला गया और दूसरे दिन रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश मिली। जीआरपी ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
एक अन्य मामले में सुभाष नगर थाना छावनी निवासी राम सिंह ठाकुर (35) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बुधवार की सुबह पावर हाउस रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर उसका शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा। जांच में पता चला कि मृतक मजदूरी करता है और उसके दो बच्चे हैं। घर पर कुछ विवाद होने पर व मंगलवार रात को घर से निकल गया था और बुधवार की सुबह उसका शव मिला। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम जांच शुरू कर दी है।