Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले में बुधवार देर रात को बड़ा हादसा हो गया। रामनवमी के मेले से लौट रहे पिता पुत्र की वैन को पीछे से एक कैप्शूल वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में पुत्र की मौत हो गई वहीं पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए और शव को सड़क पर रख प्रदर्शन किया। घटना की सूचना के मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर जाम खत्म कराया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लालीमाटी निवासी सुरेश कुमार खुटे अपने पुत्र रूपेंद्र खूटे के साथ ओमनी वैन में बैठकर डभरा में चल रहे रामनवमी मेले में जूस बेचने गया था। बुधवार की रात को वह अपने बेटे रूपेंद्र को लेकर घर वापस लौट रहा था। इस दौरान रात 2 बजे अमाकोनी और भेड़ीकोना पुल के पास पहुंचे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन के चालक ने ओमनी वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। कैप्शूल वाहन की ठोकर से ओमनी वैन की परखच्चे उड़ गए। वहीं ठोकर मारने के बाद कैप्शूल वाहन पुल के नीचे नदी में जा गिरा। कैप्शूल वाहन के ड्राइवर का पता नही चल सका है। हादसे के बाद आसपास भीड़ जमा हो गई। वैन के अंदर बैठे बैठे पिता-पुत्र को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां रूपेंद्र खूटे को जांच उपरांत डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पिता सुरेश कुमार खुटे की हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।