Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होना है। मतदान के प्रति जागरुकता के लिए जिला प्रशासन द्वारा अलग अलग तरीकों से प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अधिक से अधिक लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने प्रोत्साहित करने एसआर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर चिखली, स्पर्श मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, मित्तल हॉस्पिटल व पल्स हॉस्पिटल भिलाई द्वारा एक अभिनव पहल की जा रही है। उक्त सभी अस्पताल मतदान की स्याही उंगली पर दिखाने पर डिस्काउंट देने की घोषणा की है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी को अस्पताल प्रबंधन द्वारा अपने पहल के संबंध में पत्र सौंपे गये है।
मिली जानकारी के अनुसार एसआर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर चिखली में 07 मई 2024 (मंगलवार) को मतदान के पश्चात जो व्यक्ति अस्पताल की ओ.पी.डी. में चिकित्सकीय परामर्श के लिए आकर अपनी उंगली पर मतदान की स्याही दिखाएगा उस दिन निःशुल्क ओ.पी.डी. परामर्श दिया जाएगा। साथ ही अस्पताल में की जाने वाली ओ.पी.डी. जाँचों में अस्पताल की दर पर 30 प्रतिशत की छूट दी जायेंगी। 08 मई 2024 से 12 मई 2024 (बुधवार से रविवार) तक ओ.पी.डी. में आये व्यक्ति अपनी उंगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर ओ.पी.डी. परामर्श में 60 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। 07 मई 2024 (मंगलवार) को मतदान के बाद यदि कोई व्यक्ति अस्पताल में भर्ती होता है तो अपनी उंगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर उस व्यक्ति से 07 मई 2024 का रूम रेंट नहीं लिया जाएगा।
इसी प्रकार स्पर्श मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल भिलाई में 07 मई 2024 (मंगलवार) को मतदान के पश्चात् जो व्यक्ति की ओ.पी.डी. में चिकित्सकीय परामर्श के लिए आकर अपनी उंगली पर मतदान की स्याही दिखायेगा उसे उस दिन निःशुल्क ओ.पी.डी. परामर्श दिया जाएगा। साथ ही अस्पताल में की जाने वाली ओ.पी.डी. जाँचों में अस्पताल दर पर 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 08 मई 2024 से 12 मई 2024 (बुधवार से रविवार) तक ओ.पी.डी. में आए व्यक्ति को उंगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर ओ.पी.डी. परामर्श में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 07 मई 2024 (मंगलवार) को मतदान के बाद यदि कोई व्यक्ति अस्पताल में भर्ती होता है तो अपने उंगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर उस व्यक्ति से 07 मई 2024 का रूम रेंट नहीं लिया जाएगा।
मित्तल अस्पताल भिलाई में 07 मई 2024 (मंगलवार) को मतदान के पश्चात जो व्यक्ति की ओ.पी.डी. में चिकित्सकीय परामर्श के लिए आकर अपनी उंगली पर मतदान की स्याही दिखायेगा उसे उस दिन निःशुल्क आ दिया जायेगा। साथ ही अस्पताल में की जाने वाली ओ.पी.डी. जॉचों में अस्पताल दर पर 25 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। 08 मई 2024 से 11 मई 2024 (बुधवार से शनिवार) तक ओ.डी.डी. में आये व्यक्ति को अपनी उंगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर ओ.पी.डी. परामर्श में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 07 मई 2024 (मंगलवार) को मतदान के बाद यदि कोई व्यक्ति अस्पताल में भर्ती होता है तो अपनी उंगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर उस व्यक्ति से 07 मई 2024 का रूम रेंट नहीं लिया जायेगा।
पल्स अस्पताल भिलाई में 07 मई 2024 (मंगलवार) को मतदान के पश्चात जो व्यक्ति अस्पताल की ओ.पी.डी. में चिकित्सकीय परामर्श के लिए आकर अपनी उंगली पर मतदान की स्याही दिखायेगा उसे उस दिन निःशुल्क ओ.पी.डी. परामर्श दिया जाएगा। साथ ही अस्पताल में की जाने वाली ओ.पी.डी. जाँचों में अस्पताल दर पर 25 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। 08 मई 2024 (बुधवार) को ओ.पी.डी. में आये व्यक्ति को अपनी उगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर ओ.पी.डी. परामर्श में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 07 मई 2024 (मंगलवार) को मतदान के बाद यदि कोई व्यक्ति अस्पताल में भर्ती होता है तो अपनी ऊँगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर उस व्यक्ति से 07 मई 2024 का रूम रेंट नहीं लिया जाएगा।