Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। एक ओर लोकसभा चुनाव का प्रचार प्रसार जोरों पर है और दूसरी ओर कांग्रेस को झटके पर झटका लग रहा है। इसी कड़ी में रविवार सुबह पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रतिनिधि रामेश्वर वर्मा और पूर्व पार्षद सुलेखा यादव सहित 200 लोगों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। सांसद व दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
रविवार को सांसद विजय बघेल के निवास पर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव और पूर्व गृहमंत्री व सांसद रह चुके ताम्रध्वज साहू के सांसद प्रतिनिधि रहे रामेश्वर शर्मा ने अपने सौ से ज्यादा साथियों के साथ भाजपा में प्रवेश किया। इसी प्रकार खुर्सीपार की पूर्व पार्षद सुलेखा यादव ने भी अपने वार्ड के डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों ने साथ कांग्रेस को टाटा बाय बाय बोलकर भाजपा में प्रवेश किया।
भाजपा प्रवेश करने वाले कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी में उन्हें घुटन महसूस हो रही थी इस वजह से इन सभी ने भाजपा प्रवेश किया। इस मौके पर सांसद बघेल ने सभी का अभिनंदन किया। विजय बघेल ने कहा कि कांग्रेस का ना कोई विजन और ना कोई मिशन है। वो केवल परिवारवाद और भष्ट्राचार के बारे में सोचती है। कांग्रेस में जो अच्छी सोच रखते हुए देश के लिए कुछ करना चाहते हैं वे सब भाजपा में शामिल हो रहे हैं।