Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा आयोजित 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों पर बड़ा अपडेट आया है। परीक्षा समाप्त होने के बाद लाखों छात्रों को नतीजों का इंतजार है। इस संबंध में CGBSE से बड़ी जानकारी सामने आई है। इस साल सीजी बोर्ड 10वीं व 12वीं के नतीजे एक साथ जारी करेगा। सीजी बोर्ड के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस साल 10वीं व 12वीं के नतीजे 7 से 15 मई के बीच घोषित किए जाएंगे।
परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ ही इसका लिंक सीजीबीएसई की आफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम सीजीबीएसई की आफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in व results.cg.nic.in पर चेक कर सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को पहले वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद जिस कक्षा का रिजल्ट देखना है उस पर क्लिक करना है। इसके बाद रोल नंबर इंटर करना है और रिजल्ट खुल जाएगा। इसे डाउनलोड व प्रिंट करने का ऑप्शन भी रहेगा।
23 मार्च को खत्म हुई थी परीक्षाएं
बता दें इस वर्ष सीजी बोर्ड की परीक्षाएं एक मार्च शुरू होकर 23 मार्च को समाप्त हुई थी। 10वीं बोर्ड की परीक्षा 2 मार्च से प्रारंभ होकर 21 मार्च तक चली।10वीं बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष करीब तीन लाख 45 हजार 521 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इसी प्रकार 12वीं बोर्ड की परीक्षा एक मार्च से शुरू होकर 23 मार्च तक चली। सीजी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में दो लाख 61 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुई।