Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में मुरूम के लिए खोदे गए गड्ढे डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। मुरुम के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी भर गया था और इसी पानी में दोनों बच्चे नहाने चले गए। गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण दोनों बच्चे गड्ढे में डूब गए। घटना पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम दशरंगपुर का है।
मिली जानकारी अनुसार घटना गुरुवार रात की है। गांव के बाहर एक पुराने तालाब में मुरुम के लिए गड्ढा खोदा गया था जिसमें पानी भर गया। गुरुवार देर शाम को गांव के रितेश पिता राधेश्याम साहू (12) व दुर्गेंद्र पिता संतराम चंद्रकार (12) दोनों निवासी ग्राम दशरंगपुर नहाने गए थे। इसके बाद दोनों वापस नहीं लौटे। जब दोनों बच्चे अपने घर नहीं पहुंचे तो इनकी खोजबीन शुरू हुई।
इस दौरान गांव के कुछ लोगों से पता चला कि दोनों बच्चों को तालाब की ओर जाते देखा गया। इसके बाद सभी तालाब पहुंचे तो बच्चों के कपड़े दिखे। इसके बाद मुरुम के लिए खोदे गए गड्ढे में तलाश शुरू की गई। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद रात 11:30 बजे दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई थी। फिलहाल इस मामले में दशरंगपुर पुलिस चौकी ने जांच शुरू कर दी है।