Monsoon Alert : 31 मई को केरल में दस्तक, 13 से 17 जून के बीच छत्तीसगढ़ पहुंचेगा मानसून… IMD का पूर्वानुमान


भिलाई। तेज गर्मी के बीच मानसून का अलर्ट आ गया है। इस साल मानसून का 31 मई से 3 जून के बीच केरल के तट से टकराने का अनुमान है। IMD ने पूर्वानुमान लगाया है। केरल से टकराने के बाद मानसून देश के अन्य राज्यों में सक्रिय होगा। छत्तीसगढ़ में मानसून 13 से 17 जून के बीच दस्तक देगा। यानी ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलने से पहले ही मानसून सक्रिय हो जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार 31 मई को मानसून केरल दस्तक दे सकता है। पिछले साल एक सप्ताह बाद मानसून केरल पहुंचा था। इस साल पहले आ रहा है। मौसम विभाग द्वारा अनुमान लगाया गया है कि मानसून आने की घोषित तारीख से पहले या बाद में आ सकता है। यानी मानसून 28 मई से 3 जून के बीच मानसून की दस्तक कभी भी आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में अंडमान द्वीप समूह पर मानसून 19 मई को पहुंच सकता है इसके बाद केरल पहुंचेगा।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 13 से 17 जून के बीच मानसून दस्तक देगा। पिछले साल छत्तीसगढ़ में भी मानसून देरी से पहुंचा था। छत्तीसगढ़ के अलावा आंध्रप्रदेश में 4 से 11 जून, कर्नाटक में 3 से 8 जून, बिहार में 13 से 18 जून, झारखंड में 13 से 17 जून, पश्चिम बंगाल में 7 से 13 जून, गुजरात में 19 से 30 जून, मध्य प्रदेश 16 से 21 जून तथा  महाराष्ट्र 9 से 16 जून के बीच मानसून दस्तक देगा। राजस्थान में मानसून सबसे अंत में यानी 25 जून से 6 जुलाई बीच आ सकता है।