Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया है। सर्चिंग पर निकले सुरक्षाबलों पर पहले नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। दोनों ओर से फायरिंग हुई और जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। फिलहाल सुरक्षाबलों द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।
यह पूरा मामला सुकमा जिले के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली मिली थी कि टेटराई- तोलनाई के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। सूचना के आधार पर डीआरजी जवानों सर्चिंग के लिए भेजा गया। शनिवार सुबह जैसे ही सुरक्षाबल नक्सलियों के दायरे में पहुंचे तो फायरिंग शुरू हो गई। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग गए। इसके बाद जब सुरक्षाबलों ने सर्चिंग की तो 1 नक्सली का शव, 1 भरमार बंदूक, भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
अब तक मारे गए 100 से ज्यादा नक्सली
बता दें छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों पर हावी हो रहे हैं। इस साल जनवरी से अब तक 131 दिन में सुरक्षाबलों के ऑपरेशन में 104 नक्सली मारे जा चुके हैं। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया है। सप्ताह भर पहले 10 मई को बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर स्थित पीडिया गांव में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 12 नक्सलियों को मार गिराया था। इसके साथ ही कई नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।