Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। सुपेला पुलिस ने छेड़छाड़ के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 40 दिन से फरारी काट रहा था जिसे सुपेला बस स्टैंड के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की थी। इस मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया।
सुपेला पुलिस ने बताया कि कांट्रेक्टर कालोनी सुपेला की रहने वाली प्रार्थिया ने 16 अप्रैल 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई। पीडिता ने बताया कि अपने सहेली के साथ घर के पास दुकान गई थी जहां पर जीवन, भूंजि एवं गणेश छेड़खानी करने लगे। पीडिता अपनी सहेली के साथ डर कर घर वापस आई तो तीनों घर में घुसकर बदसलुकी करने लगे। प्रार्थिया जोर-जोर से चिल्लाने लगी तब तीनो व्यक्ति घर से भाग गये। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में छेडछाड़ का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी जीवन लाल एवं गणेश को दूसरे दिन 17 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा दिया। वहीं अन्य आरोपी उत्तम सोनी उर्फ भूंजी की तलाश लगातार की जा रही थी। इस दौरान आरोपी उत्तम सोनी उर्फ भूंजी का सुपेला बस स्टैण्ड आने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी उत्तम सोनी उर्फ भूंजी को पकड़ा गया। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी कई अपराध दर्ज है। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक मनीष बाजपेयी, एएसआई दिनेश सिंह राजेश सिंह, आरक्षक जुनेद सिद्धीकी, सुरेन्द्र गिरी, लोकेश परिहार, बसंत मढरिया, रमेश यादव का विशेष योगदान रहा।