Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

दुर्ग। जेवरा सिरसा चौकी के अंतर्गत चिखली गांव में निर्माणाधीन क्लब हाउस की बिल्डिंग का 27 फीट ऊंचा स्ट्रक्चर भरभरा कर नीचे गिर गया। इसके नीचे गिरने से स्ट्रक्चर के नीचे 13 मजदूर दब गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन फानन में मजदूरों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। सभी मजदूरों की हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद जेवरा सिरसा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार चिखली गांव के शिवनाथ नदी से सटे बाफना गोल्फ क्लब की है। यहां क्लब हाउस की बिल्डिंग का काम चल रहा है। बुधवार को सुबह यहा मजदूर काम कर रहे थे। 27 फीट ऊंचा स्ट्रक्चर बनाया गया और इसकी ढलाई होनी थी। इस बीच स्ट्रक्चर भरभराकर नीचे गिर गया और मौके पर काम कर रहे 13 मजदूर नीचे दब गए। स्ट्रक्चर गिरते ही मौके पर अफरा-तफरा मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही जेवरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। घायलों में नौ पुरुष और चार महिलाएं शामिल है।
हादसे में यह मजदूर हुए घायल
जेवरा सिरसा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में सुखमनदास मानिकपुरी (40) निवासी मठपारा दुर्ग, महेंद्र कुमार वैष्णव (34) निवासी डौंडी बालोद, सुखचैन यादव (42) निवासी पुरई उतई और उदय कुमार टेमरे (20) निवासी बाफना बाड़ी चिखली, लुकेश कुमार बंजारे (36) निवासी कोसा बालोद, हेमलता चंदेल (32) निवासी स्टेशन मरोदा भिलाई, पूर्णिमा कोसरे (43) निवासी अंडा दुर्ग, डिलेश्वर साहू (27) निवासी तेजू राइस मिल के पास दुर्ग, गोपाल राम (33) मरोदा भिलाई, पुष्पा बारले (30) मरोदा भिलाई, धर्म ठाकुर (32) सिर्री बालोद, खिलावन साहू (34) रिसाली भिलाई और प्रमिला साहू (37) स्टेशन मरोदा घायल हो गए। सभी को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।