Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र में हुई गार्ड की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के लिए अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाना काफी चुनौतीपूर्ण था। गार्ड की हत्या करने वाले कोई और नहीं बल्कि उसके सगे संबंधी निकले। गार्ड की पत्नी ने अपने नाबालिग बेटे, भतीजे और दो अन्य सुपारी किलर की मदद से इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिग सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बता दें 24 मई को टाटीबंध ब्रिज के पास एक नाले में लाश मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त चंगोराभाठा निवासी कल्याण यादव (51) के रूप में की। पुलिस को बॉडी के सिर और कान में चोट के निशान मिले थे। शक था कि हत्यारे ने किसी भारी और धारदार समान से उस पर वार किया, जिससे मौत हो गई। फिर लाश को नाले में फेंक दिया। शुरुआती जांच में ही हत्या का प्रकरण दर्ज कर इसकी विवेचना की जा रही थी। मृतक कल्याण आमानाका इलाके के एक ट्रक गैरेज में गार्ड था। लाश गैरेज से कुछ ही दूरी पर नाले में पाई गई थी। हत्या की गुत्थी सुलझाने पुलिस लगातार संदिग्धों से पूछताछ कर रही थी लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। आखिरका एक क्लू के सहारे 6 दिन बाद पुलिस हत्यारों तक पहुंची।
विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि कल्याण यादव अपनी पत्नी रोहिणी यादव और शादीशुदा साली के चरित्र पर शंका करता था। इस बात को लेकर अक्सर घर में इनके बीच विवाद होता था। विवाद के कारण उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया और अपने नाबालिग बेटे के साथ अलग रहने लगी। वहीं कल्याण यादव की साली रानी यादव अपने परिवार के साथ भिलाई में रहती थी। उसके बेटे आदित्य यादव (22) को यादव को यह पता चल गया था कि कल्याण यादव उसकी मां के चरित्र को लेकर गलत बातें करता है।
इस बात को लेकर आदित्य की कल्याण यादव से मारपीट भी हुई थी। पुलिस को जब यह सब पता चला तो उसने सभी को हिरासत में लेकर बारी बारी पूछताछ की। पूछताछ में सच्चाई बाहर आ गई। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कल्याण यादव की पत्नी रोहणी ने अपने भतीजे आदित्य यादव और नाबालिग बेटे के साथ मिलकर पूरी हत्या की प्लानिंग की। इसके लिए आदित्य ने खुर्सीपार के दो नाबालिग लड़कों को 50 हजार रुपए देने की बात कहकर अपने प्लान में शामिल किया।
वारदात वाले दिन कल्याण यादव को नाले के पास बुलाया गया और पत्थर व चाकू से हमला कर उसे मार दिया। यह पूरा नजारा मृतक कल्याण की पत्नी अपने बेटे के साथ के ओवर ब्रिज से अपने नाबालिग बेटे के साथ देखती रही। हत्या के बाद शव को नाले में फेंक कर भाग निकले। वारदात के बाद पुलिस ने खोजबीन करके 3 नाबालिगों और मृतक की पत्नी रोहिणी और आदित्य यादव को गिरफ्तार कर लिया है।