Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। छत्तीसगढ़ में नौतपा के कारण गर्मी अपने चरम पर है। लगातार दूसरे दिन छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 47 डिग्री के करीब रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.9°C AWS मुंगेली में दर्ज किया गया। मुंगेली के बाद बिलासपुर में अधिकतम तापमान 46.8 तक पहुंचा। रायपुर शहर व दुर्ग में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री रहा।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, उसके पश्चात अगले 03 तीन दिनों में 1-3°C की क्रमिक गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम होते हुए पश्चिमी बांग्लादेश तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है। शनिवार को प्रदेश में एक दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है।