जगदलपुर में दिखा कुत्तो का आतंक : सड़क पर खेल रहे मासूम को कुत्तों ने नोचा, जगह जगह काटा


जगदलपुर। शहर में कुत्तों के झुंड का आतंक देखने को मिला। कुत्तों के झुंड ने रविवार रात को सड़क पर खेल रहे बच्चे को बुरी तरह से नोच दिया। आसपास के लोगों ने बच्चे की जान बचाई और अस्पताल ले गए। शहर के महारानी अस्पताल में बच्चे को ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे के डिस्चार्ज कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात को दलपत सागर वार्ड में रात को घर के बाहर खेल रहे दो मासूम बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान वहां कुत्तों का झुंड भी मौजूद था। कुत्तों के झुंड ने अचानक एक बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते बच्चे को नोचने लगे। बच्चे की चीख पुकार सुन आसपास के लोग पहुंचे और कुत्तों को भगाया। इसके बाद बच्चे के परिजन उसे महारानी अस्पताल ले जाए। प्रारंभिक इलाज के बाद बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया गया। बच्चे को कुत्ते ने जगह जगह काट दिया था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि जिस समय बच्चे की आवाज सुनाई दिया और लोग भागे तो उन्होंने देखा कि उन कुत्तों के झुंड ने लगभग दो वर्ष के बच्चे को 15 से 20 मीटर घसीट कर ले गए थे।