Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। देशभर में लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों में भाजपा गठबंधन के 296 सीटों पर बढ़त व इंडी अलायंस को 231 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। वहीं छत्तीसगढ़ की 11 में से 10 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। एक सीट पर कांग्रेस को बढ़त मिली है। शाम तक रुझान नतीजों में बदलेंगे और उसके बाद अंतिम परिणाम भी सामने आएगा।
बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली हैं। यहां वे कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय से 3.50 लाख से ज्यादा वोटों की लीड़ हासिल कर चुके हैं। इसी प्रकार दुर्ग लोकसभा सीट पर मौजूदा सांसद विजय बघेल कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू से 2 लाख 81 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल की प्रतिष्ठा का प्रश्न बना राजनांदगांव सीट उन्हें रास नहीं आया। यहां भाजपा के संतोष पाण्डेय लगभग 50 हजार वोटों की लीड बनाए हुए हैं।
रायगढ़ में भाजपा के राधेश्याम राठिया कांग्रेस प्रत्याशी मेनका सिंह से 2 लाख से ज्यादा की लीड़ बनाए हुए हैं। इसी प्रकार सरगुजा में चिंतामणि महाराज करीब 80 हजार वाटों से आगे हैं। इसी प्रकार बिलासपुर से भाजपा के तोखन साहू कांग्रेस के देवेन्द्र यादव से करीब 83 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। महासमुंद में भाजपा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू से 1 लाख 14 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।
बस्तर से भाजपा के महेश कश्यप कांग्रेस के कवासी लखमा से 50 हजार की लीड पर हैं। जांजगीर-चांपा भाजपा की कमलेश जांगड़े 59 हजार से ज्यादा की बढ़त बना रखी है। वहीं कांकेर से भाजपा के भोजराज नाग 6085 वोटों से आगे हैं। छत्तीसगढ़ में कोरबा एक मात्र ऐसी सीट हैं जहां कांग्रेस की ज्योत्सना महंत करीब 17 वोटों से बढ़त बनाई हुई है। कोरबा में मुकाबला रोचक लग रहा है। कांग्रेस की बढ़त घट बढ़ रही है ऐसे में भाजपा उम्मीद लगा रही है कि कोरबा में भी उनकी जीत होगी।