Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

ब्रिटेन के आम चुनाव में लेबर पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है। 650 में से 592 सीटों पर आए नतीजों में लेबर पार्टी को 392 सीटें मिल चुकी हैं। सरकार बनाने के लिए संसद में 326 सीटों की जरूरत होती है। वहीं भारतीय मूल के ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को अब तक सिर्फ 92 सीटें मिल पाई हैं।
BBC के मुताबिक, लेबर पार्टी के लीडर सर कीर स्टार्मर ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री होंगे। नतीजे सामने आने के बाद हार मानते हुए सुनक ने अपनी कंजर्वेटिव पार्ट से माफी मांगी। उन्होंने स्टार्मर को फोन कर जीत की बधाई भी दी। इससे पहले सुनक ने अपनी सीट रिचमंड और नॉर्थेलर्टन से जीत दर्ज की। वहीं लेबर पार्टी से PM पद के कैंडिडेट कीर स्टार्मर भी लंदन की होलबोर्न और सेंट पैनक्रास सीट पर जीत चुके हैं। ब्रिटेन में 4 जुलाई को सुबह 7 बजे (भारतीय समयानुसार 11:30 बजे) 40 हजार पोलिंग सेंटर्स पर वोटिंग शुरू हुई थी।
रात 10 बजे (भारतीय समयानुसार 2:30 बजे) वोटिंग खत्म होने के कुछ देर बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए। इसमें भारतवंशी सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी की करारी हार का अनुमान लगाया गया था। 2019 में 67.3% वोटिंग हुई थी। तब सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को 365, कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी को 202 और लिबरल डेमोक्रेट्स को 11 सीटें मिली थीं। इस बार लगभग सभी सर्वे में कंजर्वेटिव पार्टी की करारी हार की आशंका जताई गई थी। यूगोव के सर्वे में लेबर पार्टी को 425, कंजर्वेटिव को 108, लिबरल डेमोक्रेट को 67, SNP को 20 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।