Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

नासिक। महाराष्ट्र में तेज बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं। नासिक के अंजनेरी फोर्ट में 10 से ज्यादा पर्यटक सीढ़ियों पर पानी के तेज बहाव में फंस गए। हालांकि कुछ घंटों के बाद उन्हें वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। इसके अलावा रत्नागिरी और चंद्रपुर में देर रात और सुबह तेज बारिश हुई। इससे इन जिलों में सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया। खेड में दीवानखावटी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मलबे के कारण रेल सेवा बाधित हुई है। कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर चार से पांच घंटे लेट हैं।
उधर, नेपाल से सटे इलाकों में तेज बारिश के कारण गंगा नदी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में खतरे के निशान के करीब बह रही है। उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। इसकी चपेट में 97 गांव हैं। वहीं बिहार के मुजफ्फरपुर में बाढ़ से 50 हजार की आबादी पानी में घिरी है। बिहार में गंगा के अलावा घाघरा, गंडक, बागमती, कमला बलान, कोसी, महानंदा और परमान नदी भी खतरे के निशान के करीब हैं।
मौसम विभाग ने 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ-मराठवाड़ा (महाराष्ट्र), छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, उत्तर कर्नाटक, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा हैं।
महाराष्ट्र में ट्रैक पर मलबे के कारण मुंबई जाने वाली मांडवी एक्सप्रेस को खेड स्टेशन पर रोकना पड़ा। वहीं, श्री गंगानगर एक्सप्रेस को कामठे स्टेशन पर, तेजस और जनशताब्दी एक्सप्रेस को रत्नागिरी में और सावंतवाड़ी दिवा को दीवानखावटी स्टेशन पर रोका गया।