Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

महासमुंद। ग्रामीण एवं पंचायत विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण किया जाना है। जिसके अंतर्गत आज महिला समूहों के सदस्यों की उपस्थिति में स्थानीय वन परिसर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के मुख्य आतिथ्य में वृक्षारोपण किया गया। श्री सिन्हा ने बेल पौध का रोपण करते हुए अपने आस-पास और गांव और पंचायतों में वृक्षारोपण हेतु अपील किया। उन्होंने कहा कि सबसे आवश्यक है कि रोपे गए पौधों की सुरक्षा करना। रोपण के बाद संबंधित विभाग पौधों की सुरक्षा और बढ़ोत्तरी के लिए विशेष प्रयास करें। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक, प्रकाश शर्मा, उप वनमण्डलाधिकारी महासमुंद अब्दुल वहीद खान, परिक्षेत्र अधिकारी एस.आर. कर्माकर, जिला पंचायत, वन एवं महिला समूह के सदस्य एवं अधिकारी कर्मचारियों वन विभाग के प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।