Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

कवर्धा। दीपावली के शुभ अवसर पर कवर्धा के विधायक कार्यालय में भव्य दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। समारोह में जिले के कोने-कोने से आए हजारों ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं और बच्चों ने अपनी उपस्थिति से इसे ऐतिहासिक बना दिया। सुबह से ही जिले भर के लोग समारोह स्थल पर उपमुख्यमंत्री से मिलने और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देने के लिए बड़ी उत्सुकता के साथ इकट्ठा होने लगे। समारोह का वातावरण बेहद उत्साहपूर्ण और आनंदमय रहा जिसमें दीपावली की खुशी हर चेहरे पर झलक रही थी। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने अपने हाथों से मिठाइयां बांटकर सभी का स्वागत किया।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने समारोह में मौजूद नागरिकों का अभिवादन किया और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंनने सभी के सुख-समृद्धि और खुशहाल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का प्रतीक है, और यह पर्व हमारे जीवन में नई आशा और उन्नति का संचार करता है। हमें यही सिखाता है कि चुनौतियों के बावजूद हम सभी एकजुट होकर आगे बढ़ें। कवर्धा में आयोजित इस दिवाली मिलन समारोह ने जिलेवासियों के मन में खुशी और उल्लास का संचार किया, साथ ही उन्हें प्रदेश के नेतृत्व के प्रति विश्वास और समर्थन का भी एहसास दिलाया। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, अनिल ठाकुर, कैलाश चंद्रवंशी, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, मनीराम साहू, बीरेन्द्र साहू, रामकृष्ण साहू सहित समस्त जनप्रतिनिधि, जिले के समस्त सामाजिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।