लालू यादव से CBI की पूछताछ खत्म: 3 घंटे सवाल-जवाब, चार्जशी में 14 अन्य आरोपी


पटना। रेलवे में नौकरी के बदले जमीन केस में CBI ने लालू यादव से दिल्ली में सीबीआई की पूछताछ खत्म हो गई है। CBI की टीम उनकी बेटी मीसा भारती के घर लालू से 3 घंटे सवाल-जवाब किए। टीम वहां से निकल चुकी है। इधर, रोहिणी आचार्या ने कहा कि पापा को परेशानी हुई तो दिल्ली की कुर्सी हिला देंगे।

लालू सिंगापुर से किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर ही रह रहे हैं। एक दिन पहले पटना में पूर्व CM राबड़ी देवी से उनके आवास पर CBI ने करीब साढ़े 4 घंटे तक पूछताछ की थी। इस दौरान 48 सवाल किए थे।

लैंड फॉर जॉब स्कैम में CBI की चार्जशीट पर कोर्ट ने लालू, राबड़ी और मीसा को समन जारी किया था। CBI ने चार्जशीट में लालू प्रसाद के अलावा राबड़ी देवी और 14 अन्य को आरोपी बनाया है। 15 मार्च को कोर्ट में इनको पेश होने के आदेश दिए गए हैं।

CBI का यह है आरोप
लालू के रेलमंत्री (2004 से 2009) रहते हुए लैंड फॉर जॉब स्कैम हुआ था। CBI का आरोप है कि सदस्यों के नाम पर जमीन और प्रॉपर्टी ट्रांसफर करा कराई। बदले में रेलवे के अलग-अलग जोन मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर में नौकरी दी। लालू परिवार ने यह संपत्ति वैसे लोगों से ली जो पटना के निवासी थे, या जिन्होंने अपने परिजनों के उस संपत्ति को बेच इनके परिजनों के नाम पर गिफ्ट किया।

CBI से राबड़ी ने कहा- ऐसा कुछ नहीं है
CBI ने पूछा-कितने लोगों से जमीन ले नौकरी दी। राबड़ी बोलीं-ऐसा कुछ नहीं है। CBI ने पूछा कि आपके परिवार ने जब-जब जमीन ली उसे कैश में ही खरीदा गया?