Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

दुर्ग। दुर्ग जिला अस्पताल में बीती रात स्टॉफ और एक किन्नर के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि किन्नर नशे में था और इस दौरान उसने स्टॉफ नर्स को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया।
देर रात जिला चिकित्सालय में एक किन्नर और हॉस्पिटल स्टॉफ के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद थाने तक पहुंच गया। दोनों पक्षों की शिकायत लेकर सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शराब के नशे में एक किन्नर ने शुक्रवार देर रात तक जिला चिकित्सालय में जमकर हंगामा मचाया। दरअसल काजल किन्नर अपने एक साथी का इलाज कराने अस्पताल आई हुई थी। इसी बीच उसका स्टाफ नर्स से विवाद हो गया। अक्रोशित किन्नर ने नर्स को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद बाकी स्टॉफ ने किन्नर के खिलाफ में सिटी कोतवाली पहुंच कर कार्रवाई की मांग करते रहे। इस हंगामे के बीच पुलिस ने काजल किन्नर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। जिला चिकित्सालय में कार्य करने वाली नर्सों का आरोप है, कि काजल किन्नर के द्वारा पिछले दो वर्षों से यही रवैया है। अस्पताल आकर वह स्टॉफ के लोगो के साथ बदसलूकी करती है। जिसके वजह से वे बाकी मरीजों का ध्यान नही रख पाती है।
जिला चिकित्सालय में रात में आपातकालीन सेवा के समय इस तरह की हरकतों के कारण अपनी सुरक्षा को लेकर हॉस्पिटल स्टॉफ के द्वारा अस्पताल के बड़े डॉक्टरों को कई बार अवगत कराया गया है। लेकिन उसके बाद भी इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही हैं। कल देर रात किन्नर द्वारा की गई मारपीट और गाली गलौज के कारण हॉस्पिटल स्टॉफ ने अपना विरोध जाहिर किया। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। वहीं, काजल किन्नर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। काजल किन्नर हत्या के मामले में सजा काट चुका है वही विचाराधीन कैदी के दौरान इलाज के जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था वहीं से खिड़की से भाग गया था।