Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

मुंबई। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष की फिल्मों को क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोलता है. हाल ही में धनुष की वाथी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है. ऐसे में अब थिएटर में धमाल मचाने के बाद धनुष की ‘वाथी’ ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है. इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि शानदार साउथ फिल्म ‘वाथी’ कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी.

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी धनुष की ‘वाथी‘
अक्सर देखा जाता है कि साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार धनुष की कोई भी फिल्म हो उसे फैंस भरपूर प्यार देते हैं. कुछ ऐसा ही हाल धनुष की लेटेस्ट रिलीज ‘वाथी’ के साथ हो रहा है. ‘वाथी’ ने सिनेमाघरों में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है. जिसके चलते है ‘वाथी’ साउथ सिनेमा की सफल फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है. इस बीच गौर करें ‘वाथी’ की ओटीटी रिलीज के बारे में तो रविवार को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया (Netflix) की ओर धनुष की ‘वाथी’ फिल्म की ओटीटी रिलीज का एलान किया गया है.
दरअसल ‘वाथी’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. आने वाली 17 मार्च को ‘वाथी’ की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर की जाएगी. इस खबर के साथ ही धनुष के फैंस ‘वाथी’ की ओटीटी रिलीज के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. मालूम हो कि धनुष की ‘वाथी’ को लेकर फिल्म क्रिटिक्स की ओर पॉजिटिव रिव्यू दिए हैं. वहीं ऑडियंस की ओर से भी ‘वाथी’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.