Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के इंफोर्समेंट टीम ने आज सुबह भिलाई होटल के पीछे स्थित इंडियन आयल इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा संचालित चोपड़ा पेट्रोल पंप को सील बंद कर दी गई है। इंफोर्समेंट यूनिट के प्रभारी के अनुसार लगभग 7 करोड़ रुपए की राशि भिलाई इस्पात संयंत्र मैनेजमेंट को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से लेना बकाया था। इसके बाद न्यायालय से डिग्री पास होने के उपरांत आज सुबह कार्यपालक मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की उपस्थिति में बीएसपी विभाग के इंफोर्समेंट विभाग ने आज दस्ते के साथ उपस्थित होकर कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान पेट्रोल पंप के सेल्स मैनेजर ने अपना पक्ष रखने का प्रयास किया किंतु भिलाई इस्पात संयंत्र मैनेजमेंट राशि जमा होने तक किसी भी प्रकार की बात सुनने को तैयार नहीं है।