Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

बिजनेस डेस्क। सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अब खरवास भी शुरू हो गया है. इसका असर बाजार में भी देखने को मिल रहा है. रांची के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में गिरावट और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की जा रही है.
आज यानी 16 मार्च को 22 कैरेट सोने प्रति 10 ग्राम की कीमत 54,600 रुपये और 24 कैरेट सोने प्रति 10 ग्राम की कीमत 57,330 रुपये है. वहीं, चांदी की कीमत 72,500 रुपये प्रति किलोग्राम है. एक्साइज ड्यूटी और मेकिंग चार्ज के कारण सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव होता रहता है.
सर्राफा कारोबारी अनिल के मुताबिक सोने की कीमत में गिरावट और चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली है. बुलियन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर और रुपये की समीक्षा के आधार पर तय होती है. चांदी के भाव में आज 500 रुपये की तेजी देखने को मिल रही है. चांदी आज 72,500 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकेगी, जबकि कल (बुधवार) शाम तक चांदी 72,000 रुपये के भाव पर बिक चुकी है.
अनिल ने बताया, प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब 100 रुपये की कमी आई है. कल (बुधवार) शाम 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 54,700 रुपये में बिका. आज इसकी कीमत 54,600 रुपये तय की गई है. यानी कीमत में 100 रुपये की गिरावट देखने को मिली है. वहीं, बुधवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना 57,440 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव से खरीदा. आज इसकी कीमत 57,330 रुपये तय की गई है. यानी कीमत में 110 रुपये की कमी आई है.

सर्राफा कारोबारी ने कहा, यहां सोने के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. स्थानीय बाजार का असर कीमत में काफी कम है, ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय बाजार में रुपये और डॉलर की समीक्षा का असर सोने की कीमतों में देखने को मिल रहा है. हालांकि खरमास 15 तारीख से शुरू हो गया है, जिसका असर सोने के बाजार में भी देखने को मिल रहा है. सोने की मांग कम होने लगी है, लेकिन खरवस खत्म होते ही सोने की चमक एक बार फिर लौट आएगी.