World Sleep Day 2023: भारत में भी ये कंपनियां दे रही सोने की छुट्‌टी

ऑफिस में कर्मचारियों को कई तरह की छुट्टी दी जाती हैं। इसमें सिक लीव, ईएल और सीएल शामिल होती हैं। लेकिन कई बार ऑफिसों में काम के दबाव के बीच लोगों को छुट्टियां नहीं मिल पाती हैं। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी। इसमें ट्विटर (Twitter) की एक कर्मचारी ऑफिस में बिस्तर लगाकर सोते हुए दिख रही थी।

नई दिल्ली: ऑफिस में कर्मचारियों को कई तरह की छुट्टी दी जाती हैं। इसमें सिक लीव, ईएल और सीएल शामिल होती हैं। लेकिन कई बार ऑफिसों में काम के दबाव के बीच लोगों को छुट्टियां नहीं मिल पाती हैं। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी। इसमें ट्विटर (Twitter) की एक कर्मचारी ऑफिस में बिस्तर लगाकर सोते हुए दिख रही थी। लेकिन अगर किसी ऑफिस में आपको सोने के लिए भी छुट्टी दी जाए तो आप क्या कहेंगे। एक कंपनी अपने कर्मचारियों को सोने के लिए छुट्टी दी है। ये कोई विदेशी कंपनी नहीं बल्कि भारत की कंपनी है। आज वर्ल्ड स्लीप डे (World Sleep Day 2023) पर बेंगलुरु की कंपनी ने अपने कर्मचारियों को यह अनोखा गिफ्ट दिया है। बेंगलुरु की एक फर्म ने अपने कर्मियों को अनोखा गिफ्ट दिया है। कंपनी ने इंटरनेशनल स्‍लीप डे (World Sleep Day 2023) पर सभी को छुट्टी दे दी है ताकि वे सो सकें। कंपनी ने कहा कि उसे यह घोषणा करते हुए काफी खुशी हो रही है कि शुक्रवार 17 मार्च 2023 को अंतराष्ट्रीय नींद दिवस के मौके पर वैकल्पिक छुट्टी दी गई है।

कंपनी ने कर्मचारियों को भेजा मेल

कर्मचारियों को सोने के लिए छुट्टी देने वाली यह कंपनी वेकफिट सॉल्यूशंस है। होम फर्निशिंग कंपनी, वेकफिट सॉल्यूशंस ने वर्ल्ड स्लीप डे के मौके पर लिंक्डइन पर एक मेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। यह मेल कंपनी ने अपने कर्मचारियों को भेजा है। इस मेल में लिखा है कि वेकफिट के साथ नींद के शानदार गिफ्ट का अनुभव करें। 17 मार्च 2023 को वर्ल्ड स्लीप डे (World Sleep Day 2023) के मौके पर सभी वेकफिट कर्मचारियों को आराम दिया गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों को शनिवार और रविवार की भी छुट्टी मिल गई है। ऐसे में एक अतिरिक्त छुट्टी के साथ तीन दिन का वीकेंड हो गया है।