Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
भिलाई। दुर्ग-भिलाई हमने पुरूष स्नेचर के साथ कुछ महिला चैन स्नेचर भी शामिल जो इनके साथ मिलकर वारदात को अंजाम देते हैं। दुर्ग-भिलाई में लगातार चेन स्नेचिंग का मामला सामने आरहा था। जिसके खिलाफ आज दुर्ग पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। आज दुर्ग पुलिस ने चेन स्नेचर्स के गैंग को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि इस गैंग ने शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 10 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में चेन स्नेचिंग करने वाले पांच आरोपी को दुर्ग पुलिस ने अपने गिरफ्त में लिया है। इस गिरोह में महिलाएं भी शामिल हैं। यह बदमाश हर बार घटना कों अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने इन बदमाशों के अलावा ज्वेलरी खरीदने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है। दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव इस मामले में आज बड़ा खुलासा कर सकते हैं।